Breaking News

रांची,@प्रदीप यादव के करीबियों के एकदर्जन से ज्यादा ठिकानों पर ईडी का छापा

Share


रांची,30 मई 2023 (ए)।
ईडी मंगलवार सुबह से झारखंड में बड़ी कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस के पोड़ैयाहाट से विधायक प्रदीप यादव के करीबियों के एक दर्जन से भी ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इनमें से कम से कम 10 ठिकाने रांची में हैं। यह छापेमारी आयकर से जुड़े मामले में की जा रही है। इससे पहले चार नवंबर 2022 को विधायक प्रदीप यादव और बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने छापेमारी की थी। प्रदीप यादव के गोड्डा स्थित आवास पर छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज बरामद किए गये थे। इन दस्तावेजों की जांच के बाद आयकर विभाग ने केस को ईडी को रेफर कर दिया था। जब इस मामले में नये तथ्य सामने आये, तो अब फिर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है। विधायक प्रदीप यादव के साथ ईडी की टीम बिल्डर शिवकुमार के ठिकानों पर भी पहुंची है। बताया जा रहा है कि जमीन घोटाला मामले में बिल्डर शिवकुमार की भूमिका संदिग्ध रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेवा यात्रा के अनुभव जीवन की पूंजी,भारत को किताबों से नहीं गांव-गांव जाकर समझें : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply