बीरभूम ,28 मई 2023 (ए)। जिले के कांकड़तला, दुबराजपुर, खैराशोल के बाद अब सैंथिया और मल्लारपुर इलाके से पुलिस ने बड़ी मात्रा में बम बरामद किए हैं. आज सैंथिया और मल्लारपुर इलाकों से करीब दो सौ बम बरामद किए गए. इसमें से 70 बमों को निष्कि्रय कर दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार, बम कथित तौर पर सैथिया के चंदपाड़ा में एक झाड़ी के पीछे छुपाया गया था. स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी. सूचना पाकर तुरंत पुलिस आई और झाडि़यों के पीछे से 70 हथगोले बरामद किए. सूत्रों के मुताबिक झाडि़यों के पीछे दो ड्रम और बमों से भरा एक बैग रखा हुआ था. अभी तक यह पता नहीं चला है कि विस्फोटक किसने और किस उद्देश्य से एकत्रित किया था.दूसरी तरफ, मल्लारपुर के जामुनी गांव में एक सूने पड़े मकान से बड़ी संख्या में बम बरामद किए गए हैं.
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur