Breaking News

नई दिल्ली@भारतीय नौसेना का कीर्तिमान रात में कराई मिग-29 के की सफल लैंडिंग

Share


नई दिल्ली 25 मई 2023,। भारतीय नौसेना ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मिग-29के ने आईएनएस विक्रांत पर रात के अंधेरे में लैंडिंग कर इतिहास रचा है। भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा है कि यह नौसेना की आत्मानिर्भरता के प्रति उत्साह का संकेत है। भारतीय नौसेना ने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक और कदम के रूप में मार्क किया है। बयान के मुताबिक, नौसेना ने भारत के स्वदेशी आईएनएस विक्रांत युद्धपोत पर मिग-29के की रात में सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई है।
गौरतलब है कि इससे पहले तेजस विमान के नौसैनिक वर्जन ने आईएनएस विक्रांत पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की थी। हालांकि, तब यह लैंडिंग दिन के वक्त ही करवाई गई थी। इसके अलावा कामोव 1 हेलीकॉप्टर को भी 28 मार्च को आईएनएस विक्रांत पर उतारा गया था। भारतीय नौसेना के अधिकारी के मुताबिक, परीक्षण के दौरान स्वदेशी प्रकाश सहायक उपकरण और शिपबोर्न सिस्टम का इस्तेमाल किया गया, जो कि पूरी तरह सफल सिद्ध हुए।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply