Breaking News

कोरबा,@यात्रियों से भरी बस पलटने से कई लोग हुए घायल

Share


कोरबा,25 मई 2023 (घटती-घटना)। घटना कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र की बताई जी रहा जहां यात्री से भरी बस पलटने से कई लोग हुए घायल कुछ की हालत गंभीर । जानकारी के मुताबिक यात्री बस कोरबा से बांगो जा रही थी, इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्तपाल पहुंचाया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक 30-40 यात्रियों को लेकर बस कोरबा से बांगो जा रही थी इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। हादसे में 01 दर्जन यात्री घायल हो गये हैं। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है । जानकारी के मुताबिक कटघोरा थाना क्षेत्र के इलाके जेंजरा चौक के पास यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और फिर अस्पताल पहुंचाया ढ्ढ पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और घायलों के इलाज की व्यवस्था करायी। सभी घायलों को कटघोरा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कटघोरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply