कांग्रेस सरकार पर लगा रहे है भ्रष्टाचार के आरोप
कुसमी,24 मई 2023 (घटती-घटना)। चलबो गौठान खोलबो पोल के तहत विधानसभा सामरी के मंडल कुसमी में गौठान का भाजपा नेताओं के दल ने किया निरीक्षण ,दरसल छाीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी छाीसगढ़ प्रदेश के मुहीम जाबो गोठान-खोलवो-पोल कार्यक्रम के अंतर्गत बलरामपुर जिले के विधानसभा सामरी के मण्डल कुसमी में ग्राम पंचाय सेमरा ग्राम पंचायत हर्रि ग्राम पंचायत चैनपुर ग्राम पंचायत भुलसी के गोठानो का निरिक्षण किया है,केंद्र सरकार की मनरेगा, 15वां विा, डीएमएफ आदि की राशी जो ग्राम पंचायतों के विकास के लिए दी जाती है, उस राशी से गौठान के नाम पर भारी-भरकम भ्रष्टाचार करने का आरोप छाीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार पर लगाया जा रहा है वही इस राशि के जरिए कांग्रेसी नेताओं ने अपने जेब भरे हैं यह आरोप लगाया जा रहा है भाजपा के द्वारा , वही भाजपा के लोगो का यह भी आरोप है कि गोठान में एक भी गाय नहीं हैं परंतु गोबर खरीदी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गोठान के नाम पर ठगा गया है। भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, सभी ग्राम पंचायतों का यही हाल है।गौठान के नाम पर भूपेश बघेल की सरकार ने घोटाले की पराकाष्ठा पार कर दी है। गौठानों में न पानी, न चारा, न छांव है, गौमाता सड़कों पर घूम रही है। गोठान निरीक्षण के दौरान कुसमी मंडल गौठान निरीक्षण प्रभारी पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा 10 उपाध्यक्ष उद्धेश्वरी पैकरा मंडल के अध्यक्ष संजय जयसवाल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा भरत सेन सिंह सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश गुप्ता जिले के मंत्री जिला पंचायत सदस्य हीरामणि निकुंज मंडल के महामंत्री बालेश्वर राम, अशोक सोनी, इंद्रदेव निकुंज, सुभाष मोहन , अंबिकेश्वर , शशिकला टोप्पो , बसंती भगत लालमुनि , करता राम लक्ष्मण राम, पार्षद रोशन एक्का, लक्ष्मण बसोढ ,सहित अन्य भाजपा और ग्रामीण जन उपस्थित हुए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur