Breaking News

रायपुर@नंद कुमार साय ने पीएम को लिखा पत्र,फिर गरमाई राजनीति

Share


रायपुर,22 मई 2023 (ए)।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता और हाल ही के भाजपा का दामन छोड़कर हाथ के साथ गए नंदकुमार साय ने राष्ट्रपति के हाथों संसद भवन के लोकार्पण की मांग उठाई है. साय ने इस संबंध में पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. साय ने लिखा है कि देश को पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति मिली है, इसलिए संसद भवन का लोकार्पण उनके हाथों ही होना चाहिए.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे।इसे लेकर आदिवासी कांग्रेस नेता नंदकुमार साय ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।साय ने पत्र में संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने की बात कही है। कांग्रेस नेता साय ने कहा, राष्ट्रपति देश की संवैधानिक प्रमुख है।राष्ट्रपति नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे तो अच्छा है।प्रधानमंत्री मोदी लोकार्पण करने का लोभ संवरण करें। इससे पहले राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर उद्घाटन राष्ट्रपति से कराने का आग्रह कर चुके हैं।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply