Breaking News

कोरबा@संगम मानस मंडली कुटेलामुड़ा पाली को जिला स्तरीय रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान

Share


कोरबा,21 मई 2023 (घटती-घटना)। जिला स्तरीय रामायण मंडली गायन प्रतियोगिता 2023 का आयोजन एकलव्य आवासीय विद्यालय छुरी कला कोरबा में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी विकास खंड से चयनित 08 रामायण मंडली शामिल हुए। इस अवसर पर मंडली के कलाकारों द्वारा भगवान राम एवं रामायण की स्तुति में गायन प्रस्तुत किया गया। प्रतियोगिता में संगम मानस मंडली कुटेलामुड़ा पाली को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती शिवकला कंवर, अध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा, श्री गोविंद सिंह कंवर उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत कटघोरा श्री छत्रपाल कंवर अध्यक्ष सतगढ़ कंवर समाज, श्री रूपसिंह विंध्यरा, श्री बैसाखु राम यादव जनपद सदस्य द्वारा प्रतियोगिता में शामिल रामायण मंडलियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। निर्णायक दल में श्री कामेश्वर धर दीवान, श्री गणेश बरेठ, श्री पंडित मुरारी लाल त्रिपाठी, श्री राजीव लोचन शर्मा, श्री लल्लू डिक्सेना शामिल थे। कार्यक्रम में श्री व्ही के राठौर, सीईओ जनपद पंचायत कटघोरा, श्री आर एस मिर्झा सीईओ पोडीउपरोड़ा, मुरारी लाल कर्मवीर कार्यक्रम अधिकारी श्री ललित सिंह छात्रावास अधीक्षक, श्री खगेश निर्मलकर विकास विस्तार अधिकारी, जेपी उपाध्याय लेखापाल तथा अधिकारी कर्मचारी श्रोतागण उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply