Breaking News

रायपुर@सीएम बघेल ने किया कटाक्ष

Share


2000 रुपए का नोट बंद करना ही था तो लाखों रुपए खर्च कर छापा क्यों ?
रायपुर,20
मई 2023 (ए)। दो हजार के नोट बंदी के फैसले पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा कहा गया था कि इसमें चिप लगा है, इससे काला धन खत्म होगा। काला धन तो खत्म नहीं हुआ, ये नोट बंद कर रहे। अब करेंसी का विश्वास खत्म हो गया है।
उन्होंने केंद्र से सवाल करते हुए पूछा कि 2000 रुपए का नोटबंद करना ही था तो लाखों रुपए खर्च कर छापा क्यों ? हमारे पास दो हजार के नोट नहीं है, बीजेपी जो गाहे-बगाहे बयान देते हैं, उनसे पूछिए।मुख्यमंत्री ने फोर्टी फाइड राइस पर कहा कि रमन सिंह ट्वीट कर इसे प्लास्टिक का चावल बता रहे हैं। बता दें कि सीएम ने इस दौरान जानकारी दी कि 25 मई को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैठक ले रहे हैं। कर्नाटक के बाद छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों के चुनाव पर मंथन होगा। भरोसे के सम्मेलन में यहीं के मंत्री और विधायक शामिल होंगे। खड़गे जी अभी व्यस्त चल रहे हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply