Breaking News

रायपुर@भर्ती परीक्षाओं को लेकर पीएससी कैविएट करेगा दायर

Share


रायपुर,20
मई 2023 (ए)। पीएससी और व्यापम द्वारा पिछले दिनों से कई वैकेंसी जारी किये जा रहे हैं। व्यापम द्वारा शिक्षक भर्ती, पुलिस भर्ती सहित कई बड़ी परीक्षाएं होनी है। वहीं पीएससी भी कई भर्ती परीक्षाएं आयोजित कराने जा रहा है।
इन परीक्षाओं का विज्ञापन भी लोक सेवा आयोग ने जारी किया है। इस बीच भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों ने कोर्ट का रुख भी करना शुरू कर दियाहै। पिछले दिनों ही व्यापम की शिक्षक भर्ती को लेकर एक याचिका कोर्ट में दायर की गयी थी।
इसे देखते हुए पीएससी ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षा को लेकर कैविएट दायर किया है। अपनी कैविएट सूचना में लोकसेवा आयोग ने बताया है कि अगर कोई अभ्यर्थी की तरफ से किसी भी कारण को आधार बनाते हुए आयोग के इंटरव्यू व रिजल्ट को निरस्त या स्थगित करने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की जाती है। ऐसी याचिका पर कोई भी निर्णय देने से पहले आयोग को भी सुनवाई का मौका दिया जाये।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply