100 घंटे में 100 किमी बनाई रोड
बुलंदशहर,19 मई 2023 (ए)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एलएंडटी के सहयोग से क्यूब हाईवे द्वारा गाजियाबाद-अलीगढ़ नेशनल एक्सप्रेसवे को सिक्स लेन बनाने का कार्य चल रहा है।
इसकी खास बात ये है कि इसे 100 घंटे में 100 किलोमीटर रोड बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है। इस काम के लिए पूरे 80 हजार मजदूर दिन-रात लगे हुए थे। अभी तक विश्व रिकॉर्ड 75 घंटे में 75 किलोमीटर बनाने का था।
विश्व रिकॉर्ड बनाने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। कार्यक्रम 19 मई यानी आज दोपहर 2 बजे एनएच-91 बिलसुरी एम रिसोर्ट में आयोजित किया जाएगा।
नेशनल हाईवे 91 को बनाने के लिए लगभग 80 हजार मजदूर लगे थे, तो वहीं 200 से अधिक रोड रोलर का इस्तेमाल किया गया। नेशनल हाईवे 91 की सौन्दर्यी करण का भी बेहद खासा ख्याल रखा गया है। नेशनल हाईवे 91 पर दिन रात काम चलता रहा, तब जाकर हाईवे बनकर तैयार हुआ। तो वहीं नेशनल हाईवे अथॉरिटी अब इसे सिक्स लेन बनाने की तैयारी में लगी है और जल्द इसे सिक्स लेन का बनाया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur