- संवाददाता –
कुसमी,15 मई 2023 (घटती-घटना)। नगर पंचायत कुसमी के बस स्टैंड में भाजपा के लोगों ने आम नागरिकों के लिये पीने की साफ पानी के लिये वाटर कुलर मशीन की व्यवस्था की है जिससे लोगो की पीने की पानी अब आसानी से मिल सकेगा,भाजपा के वरिष्ठ नेता राम लखन पैकरा ने प्याऊ कार्यक्रम के तहत किया लोकार्पण,दरसल कुसमी निवासी परमेश्वर मैत्री ने अपने माता पिता व स्वर्गीय भाई की याद में जनहित से जुड़ा कुछ कार्य करना चाहते थे,और उन्हें लगा कि बस स्टैंड में आम नागरिकों को पीने की साफ पानी की सुविधा मिल सके इस उद्देश्य से उन्होंने वाटर कुलर मशीन दी जिसका लोकार्पण किया गया , उक्त प्याऊ की सुविधा भाजपा के लोगो के द्वारा प्रदान करने से स्थानीय बस स्टैंड में आने जाने वाले यात्रियों के साथ आम नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा ,कुसमी बस स्टैंड में पड़ोसी राज्यों एवं जिलों से कई बसों का आना जाना है, वही स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रो से भी लोगो का आना जाना होता है जिन्हें पीने की पानी की सुविधा के लिये इधर उधर भटकना नही पड़ेगा , लोकार्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राम किशुन सिंह , संजय जयसवाल जिले के उपाध्यक्ष आनंद जयसवाल , प्रदीप गुप्ता, दिलीप गुप्ता, मंडल बालेश्वर राम, नेता प्रतिपक्ष सोमनाथ भगत,पार्षद रोशन एक्का, इस्तखार , पारस पाल , इंद्रदेव निकुंज, राजू राम , जय राम सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता गण शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur