Breaking News

कुसमी@भाजपा ने कांग्रेस पर शराब घोटाला का आरोप लगाकर सीएम का पुतला दहन कर विरोध जताया

Share


कुसमी,10 मई 2023 (घटती-घटना)।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने स्थानीय बस स्टैंड के समीप, प्रदेश में शराब घोटाला का आरोप कांग्रेस पर लगाते हुये सीएम का पुतला दहन कर विरोध जताया।दरसल भाजपा के पदाधिकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह बताया कि प्रदेश में हाल ही में ईडी के द्वारा 2000 करोड़ से भी अधिक के शराब घोटाला का मामला सामने आया है,जिसमे अनवर ढेबर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है,भाजपा के लोगों का आरोप है कि इसके पीछे प्रभावशाली राजनैतिक व्यक्तियों एवं यूरोक्रेट्स का संरक्षण एवं संलिप्तता भी उजागर हुई है,साथ ही मंत्री कवासी लखमा, मुख्यमंत्री का परिवार एवं स्वयं मुख्यमंत्री की इसमें स्पष्ट रूप से संलिप्त होने का आरोप भी लगाया गया, भारतीय जनता पार्टी मंडल कुसमी के अध्यक्ष संजय जयसवाल के नेतृत्व में पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद जायसवाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, आदिवासी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विजय भगत, सुनील नाग, सोमनाथ भगत, दीपांशु नायक ,विनोद गुप्ता, अंबिकेश्वर, अभय गुप्ता, राजा ठाकुर, जितेंद्र गुप्ता वसीम खान ,विवेक सिंह, इंद्रदेव निकुंज, दिलीप गुप्ता परमेश्वर मैत्री, इस्तकार खान ,नसरुल्लाह खान, रमेश गुप्ता, मुरारी सोनी, राजूराम, शिवनाथ गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी गण शामिल रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@फर्जी ACB अधिकारी बन आबकारी अधिकारी से शराब और नकदी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share अम्बिकापुर। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) का अधिकारी बनकर जिला आबकारी अधिकारी से शराब और …

Leave a Reply