चुराचांदपुर में कर्फ्यू में तीन घंटे की ढील दी गई
इंफाल ,07 मई, 2023 (ए)। मणिपुर के कई जिलों में तनाव व्याप्त है और सेना तथा केंद्रीय अर्ध-सैन्य बल संघर्षग्रस्त क्षेत्रों में निगरानी रखे हुए हैं। सबसे अशांत चुराचांदपुर जिले में प्रशासन ने रविवार सुबह तीन घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। चुराचांदपुर के जिलाधिकारी शरथ चंद्र अरोजू ने एक अधिसूचना में कहा कि आगे ढील देने के बारे में समीक्षा की जाएगी और मौजूदा कानून-व्यवस्था की स्थिति के आकलन के आधार पर अधिसूचित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने एक ट्वीट में कहा, चुराचांदपुर जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार और राज्य सरकार तथा विभिन्न हितधारकों के बीच बातचीत के बाद, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कर्फ्यू में आंशिक रूप से ढील दी गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur