Breaking News
??????????????????????????????????????????????????????????

नई दिल्ली@एयर इंडिया के विमान में बिच्छू ने महिला को काटा

Share


नई दिल्ली,06 मई 2023 (ए)।
नागपुर से मुंबई जा रहे एयर इंडिया के विमान में सवार महिला यात्री को बिच्छू ने काट लिया। घटना से हड़कंप मच गया। विमान से मुंबई एयरपोर्ट पर संदेश भेजा गया कि डॉक्टर के साथ तैयार रहिए। प्लेन के एयरपोर्ट पहुंचने के बाद तुरंत महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। एयर इंडिया के अनुसार, एआई 630 फ्लाइट में एक यात्री को बिच्छू ने काट लिया था। प्लेन के एयरपोर्ट पर लैंड होते ही महिला यात्री को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। हमारे अधिकारी महिला के साथ अस्पताल गए और डिस्चार्ज होने तक यात्री को हर संभव की मदद दी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेवा यात्रा के अनुभव जीवन की पूंजी,भारत को किताबों से नहीं गांव-गांव जाकर समझें : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,25 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के …

Leave a Reply