Breaking News

रायपुर@जब मुख्यमंत्री बघेल को बच्चे ने दी गाली

Share


तो सीएम ने सोशल मीडिया में डाल दिया वीडियो
कहा उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ…
रायपुर,04 मई 2023 (ए)।
बजरंग दल के प्रदर्शनकारी युवक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमे वह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें गालिया दे रहा था। खुद सीएम बघेल ने यह वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था की “भगवान राम का नाम लेने से परहेज कर रहा ये बच्चा मुझे गाली दे रहा है। यह बजरंग दल का सदस्य है। धर्म की आड़ में इन लोगों ने हमारे बच्चों को क्या बना दिया है देखिए। मैं इस बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। ईश्वर सभी बच्चों को हनुमान जी की तरह ज्ञानवान और बलवान बनाए। “
वही इस घटना के बाद इसके विरोध में कांग्रेसी भी उतर आएं हैं। उन्होंने सीएम को गाली दिए जाने के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने बजरंगियों के सद्बुद्धि के लिए सुंदरकांड पाठ शुरू कर दिया हैं। राजीव चौक पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी एकत्र होकर सुंदरकांड का पाठ कर रहे हैं।


Share

Check Also

रामानुजनगर/सूरजपुर@ ग्राम सभा और शिक्षा को मजबूत करना आदिवासी अधिकारों की रक्षा का आधार : बीपीएस पोया

Share रामेश्वरम के अंबेडकर भवन में आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया,छात्र-छात्राओं को वितरित की गई …

Leave a Reply