जम्मू,04 मई2023 (ए)। जम्मू-कश्मीर से एक बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां के किश्तवाड़ जिले के एक गांव में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि इस हेलिकॉप्टर में भारतीय सेना के तीन अधिकारी सवार थे। रेस्क्यू के लिए टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। अभी तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।
बताया जा रहा है कि जहां ये हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है, वो किश्तवाड़ का काफी दुर्गम इलाका है। यहां बीते दो-तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। सेना के तीन अधिकारी हेलिकॉप्टर पर जा रहे थे, बताया जा रहा है कि यही हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ है। हालांकि सेना की ओर से पता लगाया जा रहा है कि उनकी तबीयत कैसी है। इसके लिए रेस्क्यू की टीमों को रवाना कर दिया गया है। हालांकि अभी तक उन अधिकारियों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur