- संवाददाता –
बिश्रामपुर,02 मई 2023 (घटती-घटना)।एक सप्ताह पूर्व लक्ष्मणपुर गांव से लापता 55 वर्षीय विकलांग ग्रामीण का शव एसईसीएल की बंद ओपनकास्ट खदान के मरी नंबर 8 में पानी किनारे बोरे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश में जुट गई है।
बता दें कि हत्या का शिकार सुंदर साय पिता दयाराम राजवाड़े 55 वर्ष खान क्षेत्र से लगे ग्राम लक्ष्मणपुर का रहने वाला था। वह एक पैर से अपाहिज था और बैशाखी के सहारे चलता फिरता था। साल 2014 में उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। उसके दोनों पुत्रियों का विवाह हो जाने के बाद वह अपने घर में अपने 17 वर्षीय पुत्र पुरुषोाम राजवाड़े के साथ रहता था। अत्यधिक शराब सेवन का आदि होने के कारण उसका नाबालिग पुत्र पुरुषोाम उसे अक्सर शराब पीने से मना करता था। पिता द्वारा गाली गलौज किए जाने के कारण वह कुछ दिनों से अपने घर के बजाय गांव में ही रिश्तेदारों के यहां सोने लग गया था।
इसी बीच बीते 25 अप्रैल के बाद पिता सुंदर साय के नही दिखने पर पुरुषोाम ने आस-पड़ोस के लोगों से अपने पिता के बारे में पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि 25 अप्रैल की रात में कुछ लोग उसके घर में उसके पिता के साथ खा पी रहे थे। उसके बाद से वह नहीं दिख रहा है। इसी बीच पूछताछ के दौरान ग्राम कमलापुर निवासी खेलन राजवाड़े ने उसे बताया कि 25 अप्रैल की रात में उसके घर के सामने उसका पिता शराब के नशे में हल्ला करने के साथ ही अपना आधार कार्ड और पैसा फेंक रहा था। जिसे मैं रखा हूं। उसके बाद वह कहां गया, मुझे नहीं पता।
क्वारी में बोरे में मिली लाश,हुई हत्या
एक सप्ताह से गायब सुंदर साय की तलाश कर रहे लोगों ने कमलापुर गांव में एसईसीएल की बंद ओपन कास्ट परियोजना की मरी नँबर 8 में भरे पानी में किनारे एक बोरे में लाश पड़े होने की सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने देखा कि बोरे में किसी की लाश सड़ी हालत में बन्द है। बोरे के बाहर निकला कटा पैर और कपड़ा देखकर पता चला कि लाश सुंदर साय की है।
सूचना पर एसडीओपी राजेश जोशी, बिश्रामपुर थाना प्रभारी कमल दास बनर्जी एएसआई सोहन सिंह, रंजीत सोनवानी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इधर फॉरेंसिक एक्सपर्ट बीपी भगत भी मौके पर पहुंच गए। लाश को बोरे से बाहर निकाल कर पंचनामा कार्यवाही की गई। उसके पूरे शरीर में चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया ही स्पष्ट हो गया कि मामला हत्या का है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302, 201 के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने की कोशिश तेज कर दी है। पुलिस ने पूछताछ का दौर प्रारंभ कर दिया है।
Check Also
अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम
Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur