Breaking News

जयपुर,@पटवारी को हुआ एसडीएम मैडम से प्यार

Share


तहसीलदार को ‘प्यार’ के बीच न पड़ने की दी धमकी
जयपुर,01 मई 2023 (ए)।
पटवारी को एसडीएम मैडम से प्यार होने का एक मामला सामने आया है। एक पटवारी ने महिला एसडीएम को मेसेज किया और कहा कि आप बहुत सुन्दर हो, मुझे आपसे प्यार हो गया। महिला अधिकारी ने देर रात आए मैसेज को देखकर इसलिए इग्नोर किया कि नशे में भेजा होगा। लेकिन पटवारी ने दूसरे दिन सुबह 11 बजे फिर रात वाले मैसेज का जवाब मांगा तो महिला अधिकारी ने तहसीलदार को शिकायत कर उसे पाबंद करने के लिए कहा। ये पूरा मामला राजस्थान का है।
इसके बाद जब तहसीलदार ने पटवारी को फटकार लगाई तो उसने उलटा तहसीलदार को ही धमका दिया। पटवारी ने तहसीलदार से कहा, “आप मेरे अधिकारी हो इसका मतलब आप मेरे प्यार के बीच में नहीं आएंगे” उसके बाद भी महिला अधिकारी को पटवारी लगातार व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज भेज रहा था। शुक्रवार शाम को महिला अधिकारी ने आरोपी पटवारी के विरूद्ध मामला दर्ज करवाया, पुलिस नेआईपीसी 354, एससी एसटी, आईटी एक्ट की धारा लगाकर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि धामसीन के पटवारी रमेश जाट (48 वर्ष) चूरू जिले का रहने वाला है। पटवारी रमेश पूर्व फौजी है।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply