Breaking News

नई दिल्ली@चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ने अपने उम्मीदवार का नाम लिया वापस

Share


निर्विरोध मेयर चुनी गईं आप की शैली ऑबरोय
नई दिल्ली,27 अप्रैल 2023 (ए)।
दिल्ली मेयर चुनाव को लेकर कई तरह के सस्पेंस लगाए जा रहे थे लेकिन चुनाव के ठीक पहले सस्पेंस का एक और तड़का सुबह लगा। दरअसल बीजेपी ने मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिये अपना नामांकन वापस लिया। बता दें कि दिल्ली में आज ही मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है। इस बाबत एमसीडी की कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है। इसी दौरान ये जानकारी मिली कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने मेयर पद के उम्मीदवार का नाम वापस ले लिया है। अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने के पीछे सदन में संख्याबल की कमी एक कारण हो सकता है। मौजूदा नंबर्स को देखा जाए तो आम आदमी पार्टी के पास 250 में से 133 पार्षद हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पास 108 पार्षद है। कांग्रेस के सदन में सिर्फ 9 पार्षद ही हैं। यानी संख्याबल सीधे-सीधे आम आदमी पार्टी के समर्थन में दिखाई दे रहा है।
बीजेपी प्रत्याशी का नाम वापस लेने के बाद पीठासीन अधिकारी मुकेश गोयल ने डॉ शैली ऑबरोय को मेयर घोषित कर दिया है। एमसीडी सदन में भाजपा की मेयर पद की उम्मीदवार शिखा राय ने खुद ये एलान किया कि वो अपना नाम वापस ले रहीं हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि वो डॉ शैली ऑबरोय को बधाई देती हैं और आग्रह करती हैं कि मेयर स्टेंडिंग कमेटी का चुनाव होने दें। उसमें कानूनी रुकावट न डालें।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply