Breaking News

कुसमी@तलाब में तैरती दिखी एक व्यक्ति की लाश,गांव में मचा हड़कम्प

Share

कुसमी,26 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। कुसमी थाना अंतर्गत जिगनिया ग्राम के ढेगुरपानी गांव के तलाब में एक व्यक्ति का शव तैरता दिखा गांव में लाश दिखने की खबर आग की तरह फैल गया और गांव के लोगो के बीच हड़कम्प जैसा माहौल निर्मित हो गया,गांव के लोग मिर्तक की पहचान कर पाने में असमर्थ दिखे ,लाश मिलने की खबर पाकर पुलिस घटना स्थल गई और घटना स्थल पहुँचकर पुलिस शव की पहचान कुसमी कुम्हार पारा निवासी राधे बरगाह के रूप में किया है, वही घटना का पंचनामा तैयार कर शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है ,गौरतलब है कि प्रथम दृष्टया शव को देखकर तीन दिन से पानी मे डुबा रहने की अनुमान लगाया जा रहा है, वही मिर्तक की मौत की वजह क्या है, फिलहाल कुसमी पुलिस इस पुरे घटने की विवेचना में जुट गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply