आकांक्षा,गोपाल
और आनंद मिरी बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष
रायपुर,25 अप्रैल 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ में पार्टी के पुर्नगठन को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने नई कार्यकारिणी का ऐलान किया। नई कार्यकारिणी में लगभग 900 से अधिक नव नियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पार्टी की नई कार्यकारिणी में अनुभवी महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से प्रदेश की मौजूदा भूपेश सरकार और बीजेपी से परेशान-त्रस्त हो गई है। ऐसे में प्रदेश में छत्तीसगढ़ की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि हम सिर्फ विकास की राजनीति करते हैं। अन्य पार्टियां आज विकास विरोधी हैं, जो समाज को आपस में बांटने का काम करते हैं। कांग्रेस और भाजपा के लूटने की सरकार से आम आदमी पार्टी निजात दिलाएगी।
ये बनाए गए पदाधिकारी
बता दें कि आप की नवनियुक्त कार्यकारिणी में आंकाक्षा सिंह, गोपाल साहू और आंनद प्रकाश मिरी को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया है। स्टेट स्पोकपर्सन सूरज उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी चंद्रमणि वर्मा सौंपी गई है। उन्हें पार्टी ने महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। प्रदेश में सोशल मीडिया विंग की जिम्मेदारी संजय गावेल मिली है। संजय गावेल स्टेट सोशल मीडिया इंचार्ज बनें। एसटी विंग बंसत कुजूर, एससी विंग धर्मदास भार्गव, ओबीसी विंग की जिम्मेदारी कमल कांत साहू मिली है। नई कार्यकारिणी की घोषणा के समय आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी समेत बड़ी संख्या में अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur