Breaking News

चेन्नई@आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई

Share


डीएमके विधायक के आवास समेत 50 जगहों पर छापेमारी
चेन्नई,24 अप्रैल 2023 (ए)।
आयकर विभाग की ओर से तमिलनाडु में बड़ी छापेमारी की गई है। विभाग के अधिकारियों की ओर से राजधानी चेन्नई, कोयम्बटूर, त्रिची और होसुर में कर चोरी के मामले में जी स्क्वॉयर निर्माण समूह से जुड़े करीब 50 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार डीएमके विधायक मोहन के आवास पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने डीएमके फाइल्स के खुलासे के दौरान दावा करते हुए कहा कि कई संपत्तियां जी स्क्वॉयर रियल एस्टेट समूह के स्वामित्व में हैं, यह ग्रूप कथित रूप से डीएमके के करीबी है।


Share

Check Also

कोलकाता@संसद में विधेयक पर भाजपा की हार मोदी सरकार के पतन की शुरुआत : ममता

Share कोलकाता,18 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने …

Leave a Reply