Breaking News

अमृतसर@अमृतसर में किसान के खेत में गिरा पाक ड्रोन

Share


बीएसएफ ने 35 करोड़ की हेरोइन भी की जब्त
अमृतसर ,22 अप्रैल 2023 (ए)।
भारत-पाकिस्तान सीमा पर देर रात 2 जगह पाक तस्करों की तरफ से तस्करी का प्रयास किया गया है। सरहदी गांव मुहावा के एक किसान के गेहूं के खेत में पाकिस्तानी ड्रोन मिला, जोकि क्रैश यहां क्रैश हुआ था। जानकारी के अनुसार आज खेत में कंबाइन से गेहूं की कटाई की जा रही थी। इस दौरान गेहूं के खेत में गिरा एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। लोगों ने तुरंत थाना घरिंडा की पुलिस को ड्रोन के बारे जानकारी दी और पुलिस ने मुहावा गांव के गेहूं के खेतों में पड़ा उक्त ड्रोन बरामद कर लिया। ड्रोन के साथ एक पैकेट भी बंधा हुआ था। वहीं खेप के सैंपल भी फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply