Breaking News

नई दिल्ली@तिहाड़ जेल में गैंगवार

Share


बदमाश प्रिंस तेवतिया की चाकू घोंपकर हत्या,
3 कैदी घायल;मौके पर पहुंची पुलिस
नई दिल्ली ,14 अप्रैल 2023 (ए)।
दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगवार की घटना सामने आई है। तिहाड़ जेल संख्या-3 में प्रिंस तेवतिया नाम के कैदी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वहीं, गैंगवार में तीन कैदी घायल हो गए है। पुलिस ने बताया कि घायल कैदियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दिल्ली पुलिस की एक टीम तिहाड़ जेल में पहुंची है और जांच कर रही है। पुलिस की निगरानी में कैदियों का इलाज किया जा रहा है। बदमाश प्रिंस तेवतिया दिसंबर में ही तिहाड़ जेल पहुंचा था। इसका गिरोह दक्षिणी दिल्ली में सक्रिय है। इस पर लगभग 16 मामले दर्ज हैं।
प्रिंस तेवतिया की हत्या का आरोप रोहित चौधरी गैंग पर लगा है। मृतक के शव को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply