Breaking News

कुसमी@उत्साह के साथ गोपातु ग्राम में मनाया गया अंबेडकर जयंती

Share


कुसमी,14 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। विकासखण्ड क्षेत्र के गोपातु ग्राम में आज शुक्रवार को उत्साह के साथ डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वी जन्म जयंती मनाई गई, मुख्य अतिथि के तौर पर जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह शामिल हुये और ग्राम में डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई ,वही कार्यक्रम में हुमन्त सिंह, सरपंच मनबहाल,शिवचरण नाग,भुलन भगत ,सुनील नाग,जितेंद्र भगत सहित अन्य अतिथियों के उपस्थिति में डॉ भीमराव अंबेडकर की छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई,कार्यक्रम में खसरू बुनकर के द्वारा सभा को सम्बोधित करते हुये डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला और लोगो से बाबा साहब के द्वारा बताये गये मार्ग पर चलने को कहा,वही अंबेडकर जयंती पर जनपद अध्यक्ष हुमन्त सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना करते हुये संविधान में प्राप्त अधिकारों का वर्णन करते हुये बालक बालिकाओं से मेहनत के साथ पढ़ाई करने को कहा गया,वही कार्यक्रम के दौरान जनपद अध्यक्ष को लोगो ने क्षेत्र की समस्याओं से भी रूबरू कराया,जिसपर उन्होंने जल्द ही निराकरण करने का आश्वासन भी दिया,कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी सभा को सम्बोधित किया, कार्यक्रम में गोपातु चरहटकला,टाटीझरिया ग्राम सहित अन्य आसपास के ग्राम के लोग शामिल हुये।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply