Breaking News

होशियारपुर@अमृतपाल सिंह को शरण देने वालों पर शिकंजा,दो भाई गिरफ्तार

Share


होशियारपुर ,13 अप्रैल 2023 (ए)।
पंजाब में होशियापुर जिला पुलिस ने वारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें गुरुवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। अमृतपाल 18 मार्च से फरार है और तभी से पंजाब पुलिस ने उसके और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान राजपुर भइयां निवासी गुरदीप सिंह और कुलदीप सिंह के रूप में हुई है। अमृतपाल 28 मार्च की रात गांव मरनियां में पुलिस से बचकर दोनों भाइयों से मिला था, जब वह ट्रैक्टर-ट्राली में बालू भर रहे थे। दोनों भाई अमृतपाल को अपने घर ले गए, उसे खाना खिलाया और बदलने के लिए कपड़े भी दिए। इसके बाद एक गाड़ी वहां आई और अमृतपाल उसमें बैठकर चला गया। दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि करने के लिए किसी पुलिस अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है। दोनों आरोपियों को आज अपराह्न स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा।


Share

Check Also

सिलीगुड़ी@दार्जिलिंग पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

Share कहा…फिर विश्व में धाक जमाएगी दार्जिलिंग चायसिलीगुड़ी,22 नवम्बर 2026 । पश्चिम बंगाल में भाजपा …

Leave a Reply