माओवादियों की एक बाइक और वॉकी-टॉकी बरामद
सुकमा , 11 अप्रैल 2023 (ए)। जि़ले के पालामड़गु इलाक¸े में व्यापारियों से नक्सलियों द्वारा मारपीट एवं लूटपाट की घटना के बाद उस इलाक¸े में डीआरजी सीआरपीएफ़ 223 वी बटालियन एवं जि़ला बल की संयुक्त टीमें उस इलाक¸े में भेजी गई थी।जहां तड़के सुबह चार बजे नक्सलियों से जवानों की मुठभेड़ हूई उस इलाक¸े में सर्चिंग में जवानों ने एक बाइक एवं नक्सलियों के वॉकीटॉकी सेट बरामद किए हैं।
मुठभेड़ में पुलिस ने चार से पाँच नक्सलियों को गोली लगने का दावा किया है। वहीं मौक¸े से भारी मात्रा अन्य सामग्रियाँ भी बरामद की गई है। ग़ौरतलब है की नक्सलियों ने तीन व्यापारियों की बेदम पिटाई की थी जिसमें एक व्यापारी की मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस का बल उस इलाक¸े में रवाना किया गया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur