Breaking News

जम्मू-कश्मीर@आतंकियों की घुसपैठ नाकाम

Share


जम्मू-कश्मीर,09अप्रैल 2023 (ए)।
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के शाहपुर में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए एक ऑपरेशन में एक आतंकवादी मारा गया और दो अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक रक्षा अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम करते हुए पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।
अधिकारियों ने कहा कि शाहपुर सेक्टर में तड़के करीब सवा दो बजे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को विफल कर दिया गया, जब नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों को इनपर संदेह हुआ। जम्मू स्थित सेना के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि सैनिकों ने 8 अप्रैल और 9 अप्रैल की रात को पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सीमा बाड़ के पास संदिग्ध गतिविधि देखी।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply