Breaking News

नई दिल्ली@ किरण कुमार रेड्डी भाजपा में हुए शामिल

Share


नई दिल्ली,07 अप्रैल 2023 (ए)।
अविभाजित आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता किरण कुमार रेड्डी ने भाजपा का दामन थाम लिया । दक्षिण भारत में लगातार कांग्रेस पार्टी कमजोर होती जा रही है क्योंकि पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने भी भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। किरण रेड्डी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास की गंगा बह रही है। रेड्डी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अगुवाई में पार्टी के एक आम कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा करूंगा । किरणह्म् रेड्डी को बीजेपी के महासचिव पहलाद जोशी के लक्ष्मण और आंध्र प्रदेश के महामंत्री विष्णु वर्धन ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। अरुण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नीतियों से प्रभावित होकर किरण रेड्डी ने भारतीय जनता पार्टी में आकर जनता की सेवा करने का मन बनाया है। किरण कुमार रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र की अगुवाई में जिस तरह से देश में विकास कार्य हो रहे हैं जल्द ही भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। किरण रेड्डी तेलंगाना राज्य घोषित होने के बाद कांग्रेस पार्टी का दामन छोड़ दिया था और उन्होंने उस समय अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी पार्टी का गठन कर लिया था लेकिन 2018 में कांग्रेस में उनकी फिर से वापसी हो गई थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ मल्लिकार्जुन खरगे का तीखा हमला

Share कहा… ‘क्या मोदी बंगाल के सीएम बनना चाहते हैं?’नई दिल्ली ,20 अप्रैल 2026 । …

Leave a Reply