जयपुर ,07 अप्रैल 2023 (ए)। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत काफ ी एक ट्वीट सामने आया है। अशोक गहलोत ने साफ तौर पर कहा है कि सोचा नहीं था कि ये दोनों राहुल गांधी के खिलाफ इतने नीचे स्तर की भाषा बोलने लगेंगे।
भारत में राहुल गांधी को लेकर राजनीति जबरदस्त तरीके से जारी है। हाल में ही भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी पर कुछ सवाल उठाए थे। इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व नेता गुलाम नबी आजाद ने भी राहुल गांधी को निशाना बनाया था। अब इसी के बाद कांग्रेस की ओर से दोनों नेताओं पर तीखा प्रहार किया जा रहा है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत काफ ी एक ट्वीट सामने आया है। अशोक गहलोत ने साफ तौर पर कहा है कि सोचा नहीं था कि ये दोनों राहुल गांधी के खिलाफ इतने नीचे स्तर की भाषा बोलने लगेंगे।
अपने ट्वीट में अशोक गहलोत ने लिखा कि श्री गुलाम नबी आजाद एवं श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया श्री राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी निम्नस्तरीय भाषा बोलने लगेंगे ये किसी ने सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता थक चुके हैं क्योंकि राहुल गांधी इतने हमलों के बावजूद जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटे हैं। गहलोत ने आगे कहा कि इसलिए कांग्रेस से गए इन नेताओं को टास्क दिया गया है। ये सब जिंदगीभर जिस विचारधारा से लड़ने की कसमें खाते थे आज भाजपा नेताओं के इशारे पर उसी फासीवादी विचारधारा के साथ खड़े हो गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur