रामानुजनगर,05 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। भा.ज.पा की स्थापना दिवस को लेकर भा.ज.पा जिला उपाध्यक्ष भूलन सिंह मराबी के द्वारा मण्डल रामानुजनगर मे बैठक का आयेजन किया गया जिसमे स्थापना दिवस को सामाजिक समरसता सप्ताह के रूप मे मनाने और कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। बैठक मे भूलन सिंह मराबी के द्वारा मंडल व बूथ प्रभारियों को प्रेरित करते हुए पूर उत्साह के साथ सभी स्थानों में भा.ज.पा स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने की अपील की। भूलन सिंह के द्वारा कहां गया कि प्रत्येक बूथ स्तर पर पूर उत्साह के साथ संगठन की मजबूती के लिए लोगो को भा.ज.पा के विचारधारा से जोड़ें ताकि पार्टी व देष को एक शसक्त नेतृत्व प्राप्त हो सकें । 6 अप्रैल से लेकर 14 अप्रैल तक के कार्यक्रमांे का आयोजन करने के साथ समाजिक समरसत व सहभागिता निभाने के साथ सभी को मिलजुल कर काम करने को कहा जिससे पार्टी के विचारो को जनता के मध्य सरलता से पहुचाये। बैठक मे भा.ज.पा मण्डल उपाध्यक्ष जय प्रकाष उपाध्याय, सत्येन्द्र सिंह, बनारसी राजवाड़े, सुमंत साहू, महोदव सिंह, संत सिंह, बीरबल सिंह, सुरेष सिंह, लखन सिंह, देवी दयाल सिंह, सहित शक्ति केन्द्र प्रभारी , संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित काफी संख्या मे भा.ज.पा के कार्यकाा उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur