लखनपुर,14 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। कॉन्ग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को गुजरात कोर्ट में 2 साल की सजा सुनाए जाने तथा सांसद की सदस्यता रद्द होने के मामले में कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में 4 अप्रैल दिन मंगलवार को लखनपुर लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेता मदन जयसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जिस तरह से मोदी राज में जनता की उपेक्षा की जा रही है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। जनता के मुद्दे को लेकर आवाज उठाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाती है। चार बार के सांसद रहे राहुल गांधी संसद में जनता के हित की आवाज उठाते हैं तो माइक बंद कर दीया जाता है। उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है उनके वाक्यांश को विलोपित कर दिया जाता है। क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है। जिस तरह से मानहानि के मामले में कोर्ट के द्वारा 2 साल की सजा सुनाई गई जिसके तुरंत बाद ही राहुल गांधी जी के लोकसभा सदस्यता को रद्द करते हुए 24 घंटे के भीतर आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया। इस तरीके का कृत्य निश्चित ही लोकतंत्र की हत्या है और तानाशाही का परिचायक है।अडानी के तेजी से बढ़ती संपçा तथा अडानी से जुड़े सेल कंपनी के 20 हजार करोड़ का मामला राहुल गांधी ने संसद में उठाया। इस सवाल से केंद्र सरकार विचलित हो गई। कांग्रेस नेता मदन जयसवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2019 के मानहानि मामला जो 2 सालों तक कोर्ट में लंबित था। संसद में अडानी से जुड़े सवाल पूछने पर केन्द्र सरकार के द्वारा आनन-फानन में कोर्ट में लंबित केस को शुरू कराया गया। न्यायालय के द्वारा उस मामले में राहुल गांधी को 2 साल की सजा सुनाई गई जिसके बाद तत्काल लोकसभा से राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किया गया। वहीं भाजपा ने राहुल गांधी ओबीसी विरोधी बताया जो की गलत है। देश के कांग्रेस शासित राज्यों में दो मुख्यमंत्री ओबीसी वर्ग से है। राहुल गांधी जी के द्वारा संपूर्ण भारत को एकता सूत्र में बधने के लिए 4000 किलोमीटर की पदयात्रा किए हैं। केंद्र सरकार जिस प्रकार से कार्यवाही कर रही है उसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी एकजुट है और इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता घर-घर जाकर इन मुद्दों को लोगों के बीच रखेंगे और सच्चाई से आम जनता को अवगत कराएगा। इस तानाशाही सरकार से कांग्रेस डरने वाली नहीं है जनता के हित के लिए कार्य करेगी। कांग्रेस प्रदेश सदस्य विक्रमादित्य सिंहदेव ने मीडिया कर्मियों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा ईडी और सीबीआई अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।चार बार के सांसद रहे राहुल गांधी के आवाज को दबाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी के साथ कांग्रेस एक-एक कार्यकर्ता खड़ा है जो उनकी आवाज को आम जनता के बीच पहुंचाएगा साथ ही उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों में कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय विधायक टीएस सिंह देव आम जनता के साथ हैं। इस दौरान किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित सिंह देव युवा कांग्रेस लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र पांडे, शैलेंद्र गुप्ता, रमेश जायसवाल, शराफत अली, शशि पांडे, गप्पू खान , पार्षद अशफाक खान, मकसूद हुसैन, राम सुजान द्विवेदी, चीकू पांडे सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur