कोरबा,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। दिनांक 23.03.2023 को प्रार्थी द्वारा थाना हरदीबाजार उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी का पुत्री को दिनांक 22.03.2023 को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर भगाकर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना हरदीबाजार में अपराध क्रमांक 78/2023 धारा धारा 363 भादवि कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मर्गदर्षन प्राप्त करने पर आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान पीडि़त बालिका एवं संदेही के जिला विदिशा मध्यप्रदेश राज्य में रहने की जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा उदय किरण (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा (रा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रोबिनसन गुडि़या (भा.पु.से.) को हालात से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त करने पर आरोपी की गिरफ्तारी व पीडि़त बालिका की बरामदगी हेतु टीम गठित कर मध्यप्रदेश भेजा गया था जो टीम द्वारा पीडि़ता को ग्राम वारखेड़ा घोसी, थाना मुरवास, जिला विदिषा (म.प्र.) से आरोपी हरिओम अहिरवार के कजे से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लाया गया । प्रकरण में आरोपी हरिओम अहिरवार पिता स्व. गणेशराम उम्र 21 वर्ष निवासी वारखेड़ा घोसी थाना मुरवास जिला विदिशा (म.प्र.) के विरूद्ध धारा 366, 376(2)(ढ)भादवि., 4,6 पॉक्सो अधिनियम जोड़ी गई है। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा थाना प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर. अजय पाण्डेय, आरक्षक सोहन पटेल, आरक्षक अनिल पोर्ते,आरक्षक गौकरण श्याम, आरक्षक गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur