कोरबा,04 अप्रैल 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर संजीव कुमार झा द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन पर छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत परिवहन में कार्यवाही करते हुए कुल 06 ट्रेक्टर को जत किया गया। कार्यवाही में कनवेरी से 01 ट्रैक्टर ( ष्टत्र 12 ख्ष्ठ 3137) , बगदर से 05 ट्रेक्टर ( ष्टत्र 12 1765 तथा 2 महिंद्रा सोल्ड ,02 सोनालिका सोल्ड), को उरगा नाका में अभिरक्षा में रखा गया है। जिसमें खनिज अधिनियम के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी। खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध रेत परिवहन पर यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur