Breaking News

अनंतपुर@भारत में फिर मिला बड़ा खजाना

Share


अनंतपुर ,04 अप्रैल 2023 (ए)।
देश में इन दिनों खनिजों के भंडार मिल रहे हैं। यह खनिज इतने बेशकीमती और महत्वपूर्ण हैं कि इससे राज्य मालामाल तो होंगे ही, साथ ही देश और भी मजबूत होगा। इसी कड़ी में आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में दुर्लभ पृथ्वी तत्वों का भंडार मिला है।इस दुर्लभ तत्वों का सबसे अधिक इस्तेमाल सेलफोन, टीवी और कंप्यूटर से लेकर ऑटोमोबाइल तक में होता है। इन दुर्लभ पृथ्वी तत्वों की खोज हैदराबाद स्थित नेशनल जियोफि जिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों ने की है।
एनजीआरआई के वैज्ञानिक साइनाइट जैसी गैर-पारंपरिक चट्टानों के लिए सर्वेक्षण कर रहे थे, तभी उन्हें लैंथेनाइड सीरिज में यह खनिज मिले। वैज्ञानिकों को मिले इन तत्वों में एलानाइट, सीरीएटष थोराइट, कोलम्बाइट, टैंटलाइट, एपेटाइट, जिरकोन, मोनाजाइट, पायरोक्लोर यूक्सेनाइट और फ्लोराइट शामिल हैं। वैज्ञानिक पीवी सुंदर राजू ने कहा कि अनंतपुर में अलग-अलग आकार का जिक्रोन देखा गया है।


Share

Check Also

कोलकाता@पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Share कोलकाता,04 जून 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी …

Leave a Reply