Breaking News

बेंगलुरु@8 अप्रैल को होगी संसदीय बोर्ड की बैठक

Share

भाजपा उम्मीदवारों के नाम पर लगेगी अंतिम मुहर
बेंगलुरु,04 अप्रैल 2023 (ए)।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि दस मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देने के लिए भाजपा संसदीय बोर्ड की 8 अप्रैल को बैठक है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के पास पहले से ही प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र की सर्वेक्षण रिपोर्ट है, लेकिन उसने शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों पर प्रत्येक जिला कोर कमेटी की राय मांगी है।बोम्मई ने कहा, “हम मंगलवार को राज्य कोर कमेटी की बैठक के दौरान जिला समितियों द्वारा सुझाए गए नामों पर चर्चा करेंगे और फिर इसे केंद्रीय संसदीय बोर्ड को भेजेंगे। संसदीय बोर्ड की आठ अप्रैल को बैठक होने की संभावना है, जहां चर्चा के बाद नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
संसदीय बोर्ड भाजपा की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा बोर्ड के सदस्य हैं।
बोम्मई ने संकेत दिया कि चुनाव लड़ने के लिए भाजपा का टिकट पाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने कहा, कुछ जगहों पर तीन से चार उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। यह इस बात का संकेत है कि हम जीतने वाली पार्टी हैं।”


Share

Check Also

भोपाल@ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार

Share भोपाल,28 मई 2026। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चर्चित अभिनेत्री ट्विशा शर्मा मौत …

Leave a Reply