Breaking News

साहिबगंज@साहिबगंज में विसर्जन जुलूस पर पथराव

Share


उपद्रवियों ने एक बाइक फूंकी,कई पुलिसकर्मी और श्रद्धालु घायल
साहिबगंज,01 अप्रैल 2023 (ए)।
साहिबगंज में शनिवार की शाम विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पथराव कर दिया। इससे जुलूस में शामिल कुछ लोगों के साथ-साथ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
उपद्रवियों ने एक बाइक में भी आग लगा दी। उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, एसडीओ राहुल आनंद आदि वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। स्थिति नियंत्रण में है।
जिला मुख्यालय में चार जगह दुर्गा पूजा होती है। इन्‍हीं प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार दोपहर से चल रहा था।सकरूगढ़ चैती दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर दिया गया। रसुलपुर दहला की प्रतिमा विभिन्न मुहल्लों का भ्रमण करते हुए कृष्णानगर से गुजर रही थी।
इसी क्रम में रेलवे लाइन की ओर से कुछ लोगों ने पत्थरबाजी कर दी, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply