Breaking News

रायपुर@महिला के साथ मारपीट करने वाला आरोपी निरीक्षक हुआ गिरफ्तार

Share


रायपुर,28 मार्च 2023 (ए)।
वर्दी को शर्मसार करने वाले निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी निरीक्षक राकेश चौबे ने जबरदस्ती महिला हॉस्टल में घुसा मारपीट की थी। आरोपी के खिलाफ अजाक थाने में मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी निरीक्षक यातायात मुख्यालय में पदस्थ था ।मामला देवेंद्र नगर थाने क्षेत्र का है। जहां ट्रैफिक मुख्यालय रायपुर में पदस्थ निरीक्षक राकेश चौबे देवेन्द्र नगर स्थित लेडीज हॉस्टल पहुंचा। वहां अंबिकापुर निवासी आदिवासी महिला से मारपीट की। निरीक्षक शराब के नशे में चूर था। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की रिपोर्ट गंज थाने में की गई थी साथ ही अजाक थाने में भी महिला ने शिकायत की थी. मंगलवार को आरोपी राजेश चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply