Breaking News

खैरागढ़@विधायक के बेटे का निधन

Share


एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती
रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम
खैरागढ़ 27 मार्च 2023 (ए)।
एक दर्दनाक सड़क हादसे क बाद अस्पताल में भर्ती विधायक यशोदा वर्मा के बेटे की मौत हो गई है। विधायक के पुत्र प्रवीण वर्मा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे थे जिसके बाद आज वे आज जंग हार गए और दम तोड़ दिया। बता दें कि 20 फरवरी को खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा भीषण सड़क हादसे में घायल हो गये थे। उन्हें गंभीर हालत में रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक महीने से ज्यादा वक्त से इलाज के बाद उनकी आज मौत हो गयी।
बीते महीने उनकी कार धमतरी-कांकेर रोड में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। प्रवीण वर्मा अपने दोस्त तथा ड्राईवर के साथ कार में किसी काम से जगदलपुर जा रहा था इसी दौरान एक ट्रक को ओव्हरटेक के दौरान सामने का मोड़ नहीं दिखा और कार कार 4-5 बार पलटी खाकर सीधे 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी।
इस घटना में प्रवीण बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद एंबुलेंस से प्रवीण व अन्य घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्घटना के चलते प्रवीण का एक पैर फ्रेख्र हो चुका है व रीढ़ की हड्डी में भी चोट आयी थी। आज शाम विधायक पुत्र का अंतिम संस्कार किया जायेगा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply