सूरजपुर,27 मार्च 2023 (घटती-घटना)। जिला अदालत में हुए अधिवक्ता संघ के चुनाव में एक बार फिर अध्यक्ष पद पर गिरजा शकर मिश्र चुने गए है। मनोज तिवारी को चार व ज्वाला प्रसाद गुप्ता को केवल 8 वोट ही मिले । इस पद के लिए चार लोगों ने दावेदारी की थी।जिसमे ज्बलराम शर्मा व जीएस मिश्र के बीच कांटे का मुकाबला था।सोमवार को सुबह से मतदान का सिलसिला शुरू हुआ।जो करीब 3 बजे तक चला।221 मतदाताओं में से 215 वकीलों ने अपने मतो का प्रयोग किया।जिसमे अध्यक्ष पद के दावेदार गिरजा शंकर मिश्र को जहां 104 वोट मिले तो बलराम शर्मा को 99 वोट से ही सन्तोष करना पड़ा। इस तरह से जीएस मिश्र 4 मतो के अंतर से वे जिलाध्यक्ष के लिए एक बार फिर चुन लिए गए।उपाध्यक्ष पद के लिए आरती बाला कुशवाहा व ज्योति कुशवाहा के बीच मुकाबला था जिसमे आरती कुशवाहा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनी गई है आरती को 111 व ज्योति कुशवाहा को 100 वोट मिले।सचिव पद के लिए राजेश गोयल व सुशील निगम के बीच हुए मुकाबले में सुशील निगम सचिव चुने गए है सुशील निगम को114 व राजेश गोयल को100 वोट मिले।यह समूचा चुनाव ,चुनाव अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, एम तिवारी ,राजेन्द्र प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में सम्पन्न कराया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur