Breaking News

रायपुर@बीच सड़क पर पूर्व गृह मंत्री से बदसलूकी

Share



कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
रायपुर,23 मार्च 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार अपराधियों की हौसलें बुलंद होते जा रहे है. रायपुर में आये दिन चाकूबाजी और मारपीट की घटना हो रही है, लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. जिससे रायपुर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे है. वही अब ताजा मामला पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के साथ कुछ बदमशों ने सरेह आम बीच सड़क में बसलूकी करने का मामला सामने आया है. वही राजधानी के शंकर नगर के पास कार सवार युवकों ने धमकाया. जिसके बाद वे मामले की शिकायत करने थाने पहुंचे. साथ ही उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं.
आपको बता दें कि, सीजी 04 एनव्ही 2156 में सवार युवकों ने बीच सड़क गाड़ी रोककर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर से बदसलूकी की. जिसको लेकर पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कवर ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है. मेरे गाड़ी में विधायक लिखा है उसके बावजूद भी बीच सड़क में बदसलूकी की गई. साथ ही उन्होंने बताया कि, युवक मारपीट करने में उतारू हो गया था. उन्होंने यह भी कहा, कहते हैं न अपराधियों का हौसला बुलंद है. आज हमने देख भी लिया, पुलिसिंग का कोई भय नहीं है.


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply