Breaking News

रायपुर@स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का प्रमोशन और तबादले

Share


रायपुर,23 मार्च 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सा अधिकारियों का प्रमोशन हुआ है। इसके अलावा कई अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिनमें उन्हें प्रमोशन देकर दूसरे जिले का स्वास्थ्य और परिवार कल्याण अधिकारी बना कर भेजा गया है।
इस आदेश के अनुसार डॉ रमेश कुमार त्रिपाठी को बलरामपुर से जिला एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण अधिकारी रायपुर नियुक्त किया गया है। डॉ धीराजी राम ठाकुर को सिविल अस्पताल नगरी से जिला एवं परिवार स्वास्थ्य अधिकारी बनाकर बस्तर भेजा गया।
वहीं डॉ.रंजना गुप्ता को चारामा कांकेर से जिला एवं परिवार कल्याण अधिकारी बिलासपुर बनाया गया है। इसी तरह कई अन्य अधिकारियों को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी नियुक्त किया गया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply