यूपी पुलिस को करना होगा एक दिन का अनुष्ठान
नोएडा,23 मार्च 2023 (ए)। नोएडा के डॉक्टर के साथ मारपीट के बाद चर्चाओं में आए कानपुर के करौली बाबा उर्फ करौली सरकार संतोष सिंह भदौरिया इन दिनों अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। करौली बाबा आए दिन कोई ना कोई नया दावा कर रहे है, जिसकी वजह से नया विवाद खड़ा हो रहा है। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध रूकवाने के दावे के बाद करौली सरकार ने एक और नया दावा किया है। इस बार उन्होंने दावा किया कि मैं अतीक अहमद के शूटरों को ढूंढ़ने में पुलिस की मदद कर सकता हूं।
करौली सरकार उर्फ करौली बाबा के नाम से मशहूर संतोष सिंह भदौरिया ने कहा कि इसके लिए यूपी पुलिस को मेरे आश्रम में आकर एक दिन अनुष्ठान करना होगा। जी हां…यह बात सुनने में थोड़ी अजीब जरूर लगेगी, लेकिन उन्होंने ऐसा दावा किया है। नोएडा के डॉक्टर से मारपीट के मामले को लेकर करौली सरकार संतोष सिंह ने दावा किया कि पुलिस यहां आई थी, लेकिन भेंट नहीं हो पाई। मैं अपना स्टेटमेंट देने के लिए तैयार हूं। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर को पागल बताया।
करौली बाबा ने किए ये अजीबोगरीब दावे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करौली बाबा ने कहा कि ओम शिव बैलेंस बोलने को लेकर किसी को क्या दिक्कत हो सकती है, यह मेरा शब्द है। बैलेंस से चीजें बैलेंस हो जाती हैं। इतना ही नहीं, करौली बाबा ने दावा किया कि मैं चाहू तो भारत-पाकिस्तान के रिश्ते भी सुलझा सकता हूं। बाबा ने कहा कि मेरे पास आश्रम में आए और अनुष्ठान करें तो मैं भारत-पाकिस्तान के रिश्ते भी सुलझा सकता हूं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur