Breaking News

रायपुर/ सुकमा@अमित शाह के बस्तर दौरे का माओवादियों ने किया विरोध

Share


रायपुर/ सुकमा ,19 मार्च 2023 (ए)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 25 मार्च को छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे का माओवादियों ने विरोध शुरू कर दिया है। खबर है कि सुकमा जिले के एक गांव में सैकड़ों की संख्या में हथियारबंद माओवादियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मार्च निकाला और केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
नक्सली लीडर समता ने इस आयोजन का 2 मिनट का वीडियो और प्रेस नोट जारी कर कहा कि बस्तर में गर्मी के सीजन में फिर बमबारी की जाएगी, जिसकी योजना बनाने अमित शाह यहां आ रहे हैं। समता ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र में अपार मात्रा में खनिज है।
इन राज्यों का पर्यावरण संतुलन पूरे देश को जीवन देता है। जिसे नष्ट किया जा रहा है। माओवादियों ने कहा कि, अमित शाह के बस्तर प्रवास का लगातार विरोध बस्तर की जनता कर रही है। इधर, नक्सलियों के इस विरोध के बाद गृहमंत्री के दौरे को लेकर बस्तर में फोर्स अलर्ट हो गई है।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply