भाजपा विधायक ने जनसभा के दौरान असम का दिया उदाहरण
बेलगावी,17 मार्च 2023 (ए)। कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल ने शुक्रवार को कहा कि अगर भाजपा राज्य में सत्ता में वापसी करती है तो, वह कर्नाटक में सभी मदरसों को बंद कर देगी। उन्होंने बेगलावी में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। उन्होंने इस दौरान असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का भी उदाहरण दिया।
कर्नाटक में मदरसों कोकरेंगे बंद : बसनगौड़ा
कर्नाटक के बेलगावी में एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “अगर भाजपा राज्य में सत्ता में वापस आती है, तो हम असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा की तरह ही कर्नाटक में मदरसों को बंद कर देंगे।मालूम हो कि इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को कर्नाटक के बेलगावी में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।
असम में 600 मदरसों को किया गया बंदः सरमा
शिवाजी महाराज गार्डन में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था कि बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं। मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।
कांग्रेस कर रही है नए मुगलों का प्रतिनिधित्व
मुख्यमंत्री सरमा ने इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कभी दिल्ली के शासक मंदिरों को तोड़ने की बात करते थे, लेकिन आज पीएम मोदी के शासन में, मैं मंदिरों के निर्माण की बात कर रहा हूं। यह नया भारत है। कांग्रेस इस नए भारत को कमजोर करने का काम कर रही है। कांग्रेस नए मुगलों का प्रतिनिधित्व कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur