Breaking News

गढ़चिरौली@माओवादियों की कायराना हरकत आई सामने

Share


होली की छुट्टियां मनाने छात्र आया था घर,उतारा मौत के घाट
गढ़चिरौली ,12 मार्च 2023 (ए)।
माओवादियों ने मुखबिरी के शक में एक बार फिर एक छात्र को मौत के घाट उतार दिया। मामला छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर का है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने मुखबिरी के शक में युवक का अपहरण किया और फिर उसकी हत्या कर उसके शव को गांव के पास फेंक दिया।
मृतक युवक का नाम साईंनाथ है जो कि नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली के मर्दूहूर का रहने वाला था। लेकिन पिछले कई सालों से गढ़चिरौली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। मृतक होली मनाने कुछ दिनों के लिए अपने घर आया था। गुरुवार को वह किसी काम से बाहर जा रहा था।
उसी दौरान जंगल में आधा दर्जन माओवादियों ने उसका अपहरण कर लिया और मुखबिरी के आरोप में उसे गोली मार दी। हत्या के बाद उसका शव गांव के नजदीक फेंक दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply