Breaking News

कोरबा,@दूधीटांगर जंगल पहुंचा 20 हाथियों का दल ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने की दी गई हिदायत

Share

कोरबा,12 मार्च 2023 (घटती-घटना)। वन मंडल कोरबा के करतला रेंज से 12 हाथियों का झुंड छाल की ओर जाने के बाद अब बालको रेंज में 20 हाथियों का झुंड विगत 2 सप्ताह से एक ही स्थान पर डेरा जमाए हुए हैं । हाथी के झुंड में 06 बच्चे होने की वजह से हाथी आगे नहीं बढ़ रहे हैं। वन विभाग की टीम लगातार हाथियों की निगरानी कर रहे है। बालको से लेमरू मार्ग पर दूधीटांगर गांव के समीप स्थित हाथी जंगल को नहीं छोड़ रहे हैं। वन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा लगातार हाथियों पर नजर रखने के साथ ही ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने की हिदायत दी गई है ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर बाइक दौड़ाना पड़ा महंगाः तीन चालकों पर 30 हजार का जुर्माना, फिर भी नहीं थम रही नशे में ड्राइविंग

Share डॉक्टरी जांच में शराब सेवन की पुष्टि, पुलिस ने जब्त किए वाहन; सड़क सुरक्षा …

Leave a Reply