Breaking News

रायपुर@गौतम भादुड़ी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बने

Share


रायपुर,10 मार्च 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति कर दी गई है। जस्टिस गौतम भादुड़ी नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। वे जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी के रिटायरमेंट के बाद यह पद संभालेंगे। बता दें कि केंद्र सरकार ने पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा को चीफ जस्टिस बनाने की अनुशंसा की थी। हालांकि ऐन वक्त पर आदेश बदल गया। जस्टिस भादुड़ी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद सबसे सीनियर हैं, इसलिए उन्हें ही चीफ जस्टिसबनाने का आदेश जारी किया गया है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply