Breaking News

रायपुर@6 को बजट पेश करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Share


कांग्रेस कर रही ये तैयारियां
रायपुर,04 मार्च 2023 (ए)।
6 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री के बजट भाषण को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से लाइव प्रसारण कर कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को दिखाये जाने का निर्णय लिया है।
पीसीसी चीफ ने सभी प्रदेश पदाधिकारियो, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पदाधिकारियों, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों,सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 6 मार्च को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण को बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाइव प्रसारण कर हर्षोल्लास के साथ बजट का स्वागत करते हुए खुशियां मनायें।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply