Breaking News

प्रतापपुर,@राजपुर प्रतापपुर सड़क खराब होने से पलट रहे ट्रैक्टर,किसानों ने कर दिया चक्काजाम

Share


जनपद अध्यक्ष के समझाईस पर चक्काजाम समाप्त हुआ
प्रतापपुर,04 मार्च 2023 (घटती-घटना)। किसानों की माने तो ट्रैक्टर पलटने के पीछे का कारण सड़क खराब होना भी है। रायपुर प्रतापपुर मेन रोड से लगे 15 से अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाली सड़क की हालत जर्जर होने के कारण किसानों को गन्ना कारखाने में आने-जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। आज एक ट्रैक्टर पलटने के बाद किसान मेन रोड में चक्का जाम कर दिए किसानों को कहना है कि कारखाना में गन्ना बिक्री हेतु यातायात में आ रही भारी कठिनाइयों को लेकर वे काफी परेशान हैं। सड़क की अत्यन्त खराब स्थिति के कारण गन्ने से लदे ट्रक, ट्रैक्टर, पिकप अन्य वाहन रोड पर ही पलट रहे हैं। इससे जानमाल की भी हानि हो सकती है। ऐसे मे किसानों के चक्का जाम की सूचना पर युवा जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम मौके पर पहुंचकर किसानों को समस्याओं को सुनते हुए तत्काल एसडीएम व अन्य अधिकारियों से बात कर नए मार्ग के निर्माण से पहले सड़क पर मुरूम डालकर तत्काल रास्ता सही करने की बात जनपद अध्यक्ष के समझाईश बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त किया.


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply